दुबई में हजारीबाग के प्रवासी श्रमिक की मौत, शव मंगवाने की मांग

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारुकुंदर पंचायत के झपाटांड निवासी महावीर महतो (42) की दुबई में रविवार को मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक झपाटांड निवासी घुजा महतो का पुत्र था। महावीर महतो दुबई में लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड कंपनी में काम करता था। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं मिली है।

मृतक परिवार का एक मात्र कमाने वाला सदस्य था। महावीर महतो अपने पीछे पत्नी सुमित्रा देवी सहित पुत्री पिंकी कुमारी (20) और पुत्र फलजीत कुमार (15) को छोड़ गया है। वहीं दो वर्ष पूर्व 14 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार की मौत कैंसर के इलाज के दौरान बैंगलोर के सीएमसी हॉस्पिटल में हो गई थी। पैसे के अभाव के कारण जिसका अंतिम संस्कार बैंगलोर में ही कर दिया गया था।

घटना की खबर के बाद प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकंदर अली ने मृतक के घर पहुंचे। परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकार से मृतक का शव जल्द से जल्द दुबई से लाये जाने की मांग की है। कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी झारखंड के कई प्रवासी मजदूरों ने विदेशों में अपनी जान गंवाई है। झारखंड के हजारों मजदूर आजीविका की तलाश में विदेशों और अन्य राज्यों में रहते हैं, जहां उनके लिए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK