बेल्ट ग्रेडिंग में सफल खिलाड़ि‍यों को दिया गया प्रमाण पत्र

खेल झारखंड
Spread the love

रांची (झारखंड)। इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड के तत्‍वावधान में एक दिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट का आयोजन 10 अक्टूबर को धुर्वा के सेक्‍टर 2 स्थित गुंजन कोचिंग सेंटर में किया गया। इसमें क्लब के 10 खिलाड़ि‍यों ने बेल्ट ग्रेडिंग में भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद इबरार कुरैशी की देखरेख में यह हुआ।

बेल्ट ग्रडेशन की मुख्य अतिथि कोचिंग सेंटर की संथापक श्रीमती ऋचा राज थी। अतिथि राजीव कुमार सिंह और श्रीमती मीरा सिंह और आर्या विनय सिंह थे। उन्‍होंने इसमें सफल हुए बच्चों को प्रमाण पत्र और बेल्ट देकर सम्मानित किया।

टेस्ट में खुशी कुमारी, नितिन कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार व्‍हाइट से येलो बेल्ट, अलीशा खलखो, सीमा बरला येलो से ऑरेंज बेल्ट में शामिल हुए। अंशु कुमारी लोहरा, नंदिता रंजीत, नंदना रंजीत ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट के लिए शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में हिमांशु कुमार, ओवैस अरफात, पंकज कुमार सिंह, रोहिणी टोप्पो ने सहयोग दिया।