- विमान से तिरंगे को आसमान लहराते देखेंगे लोग
- सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम दिखाएगी करतब
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार विमान आसमान में तिरंगा लहराते दिखेंगे। दरअसल, 19 एवं 20 अप्रैल को नामकुम के खोजा टोली के आर्मी ग्राउंड में भारतीय वायु सेवा के एयर शो का आयोजन किया गया है। इसमें वायु सेना के विमान आसमान में करतब दिखाते नजर आएंगे।
एयर शो में इंट्री निःशुल्क
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि भारतीय वायु सेवा द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर एयर शो का आयोजन किया गया रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायुसेना की जानकारी देने के साथ-साथ भविष्य में वायु सेवा में अपनी सेवा देने के लिए प्रेरित करना है। एयर शो में एंट्री निःशुल्क है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में रांचीवासी एयर शो देखने के लिए आएं।
सभी स्कूलों को आमंत्रण
एयर शो के लिए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों के साथ-साथ जिला के सभी स्कूलों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि बच्चे शो का आनंद उठा सकें। प्रेरणा प्राप्त कर सकें। जिला प्रशासन द्वारा पीवीटीजी फैमिली को भी आमंत्रित किया गया है।
खाने का सामान नहीं लाएं
शो देखने आनेवाले लोगों से सुरक्षा दृष्टिकोण से आग्रह किया गया है कि वे कार्यक्रम स्थल में किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ लेकर नहीं आएं। सुबह 8.30 बजे तक सभी अपना स्थान अवश्य ग्रहण कर लें।
एयर शो दो भागों में बंटा है
एयर शो के दौरान सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम आसमान में मनोहर एवं हैरतअंगेज कारनामे दिखाएगी। टीम की कमेंटेटर और प्रशासक कंवल संधू ने बताया कि लोग रांची के आसमान में विमान द्वारा तिरंगे को लहराते देख सकेंगे। एयर शो दो भागों में बंटा है। पहले भाग में 9 विमान एक साथ उड़ान भरेंगे। भारतीय वायु सेवा के ये विमान 5 मीटर की दूरी मेंटेन करते हुए एक साथ उड़ान भरते नजर आएंगे। दूसरे भाग में सभी 9 विमान अलग-अलग दिशाओं से अपनी गति और अनुशासन का प्रमाण देते हुए अलग-अलग आकृतियां आसमान में बनाएंगे। इसके अलावा विमान उलटी उड़ान भरते भी नजर आएंगे।
कठिन परिश्रम कर तैयारी की
टीम के पायलट, भारतीय वायु सेवा के बेहतरीन फाइटर पायलट हैं। टीम ने 6 महीने कठिन परिश्रम कर अपनी तैयारी पूरी की है। टीम की कमेंटेटर और प्रशासक कंवल संधू ने कहा कि शो का उद्देश्य युवा एवं बच्चों को उत्साहित करना है कि वह भविष्य में इंडियन आर्म्ड एयर फोर्स जॉइन करें। देश सेवा में अपना योगदान दें।
विदेशों में भी दिखाया है करतब
सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम स्थापना के बाद अब तक टीम ने अनेकों एयर शो किए हैं। विदेश में भी टीम द्वारा शो किया गया है। दुबई सिंगापुर थाईलैंड और चीन में टीम द्वारा आसमान में करतब दिखाए गए हैं।
यहां देख सकते हैं
भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम भव्य एवं अद्भुत एयर शो करेगी। इसका YouTube के https://youtube.com/live/tOkbdDrbOk0?feature=shared लिंक पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रसारण Jhargov.tv के YouTube, Facebook, Twitter, App सभी जगह एक साथ प्रसारण होगा
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK