चाईबासा। लोहरदगा के विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव का शनिवार को चाईबासा आए। परिसदन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास और पार्टी प्रवक्ता त्रिशानु राय ने शिष्टाचार भेंट कर उनका पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने डॉ. उरांव के साथ जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और विकास कार्यों के कार्यान्वयन पर भी गहन चर्चा हुई।
इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि जनता ने लगातार दूसरी बार महागठबंधन पर विश्वास जताया है। यह विश्वास बरकरार रखने के लिए सरकार पूरी निष्ठा से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक गति दी जाएगी। डॉ. उरांव ने यह भी कहा कि घोषणा पत्र में शामिल सात गारंटियों को पूरा करने के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK