राज्यपाल से मंत्री हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय जनता पार्टी (झारखंड प्रदेश) के एक शिष्टमंडल ने 17 अप्रैल को राज भवन में भेंट की। राज्य सरकार के मंत्री हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के संबंध में ज्ञापन समर्पित किया।

शिष्टमंडल ने राज्यपाल से कहा कि झारखंड में संविधान की शपथ लेकर पद पर आसीन होने वाले मंत्री संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। विगत दिनों राज्य के मंत्री हफीजुल हसन दारा संविधान की अपेक्षित निष्ठा के विपरीत वक्तव्य दिए गए हैं। उन्होंने यह बयान दिया कि “हम कुरान को दिल में और संविधान को हाथ में रखते हैं।”

मंत्री यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने कहा कि ‘मेरे लिए शरिया पहले है, संविधान बाद में, जो संविधान की भावना एवं मर्यादा के प्रतिकूल है। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में यह पंक्ति का उल्लेख रहता है कि मैं विधि द्वारा स्थापित संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा / रखूंगी परन्तु, इस प्रकार शपथ लेकर राज्य सरकार के मंत्री संविधान की खुल्लम-खुल्ला अवमानना कर रहे हैं।

शिष्टमंडल ने राज्यपाल से इस विषय की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्र और संविधान प्रथम की जगह शरिया प्रथम मानने वाले मंत्री हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए मुख्यमंत्री को निर्देशित करने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *