
रांची। बर्नपुर स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत, ए एंड आई, सी एंड ए) दीपक जैन ने कल मुख्य महाप्रबंधक और प्रमुख (एसडीटीडी), रांची के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्री जैन 1990 में सेल भिलाई स्टील प्लांट में शामिल हुए और ईटीएल विभाग में पदस्थापित थे, जहां वे महाप्रबंधक के पद तक पहुंचे।
वर्ष 2021 में उन्हें मुख्य महाप्रबंधक, इसको स्टील प्लांट बर्नपुर के पद पर पदोन्नत किया गया, जहां बाद में उन्हें कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रांची में श्री जैन सेल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डिवीजन (एसडीटीडी) का नेतृत्व कर रहे हैं, जो सेल में नई डिजिटल संस्कृति का सूत्रपात कर रही है। सेल रांची इकाइयों के सभी कार्यपालक निदेशकों और प्रमुखों ने उनका स्वागत किया। भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK