बिरसा मुंडा फन पार्क में सांस्कतिक कार्यकम आयोजित

झारखंड
Spread the love

  • डांसपिरेशन स्टूडियो नृत्य संस्थान के विद्यार्थियों ने बांधा समां

रांची। बिरसा मुंडा फन पार्क, रिलेशन एवं डांसपिरेशन स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित सोमवार को ‘सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

साथ ही, प्रतिभागियों ने अपने नृत्य के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए एक मंच था, जहां उन्होंने अपने डांस स्किल्स को प्रदर्शित किया। अपने गुरु के दिशा निर्देशन में कला का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

विभिन्न डांस फार्म्स के माध्यम से प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी, जिनमें क्लासिकल से लेकर मार्डन और बॉलीवुड डांस शामिल थे। हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहाट से पूरा पार्क गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशन के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डांसपिरेशन स्टूडियो की निर्देशिका कविता कुमारी व अभिषेक कुमार ने सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन रंजीत गुप्ता ने किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डांसपिरेशन स्टूडियो की खुशी कुमारी, तनु कुमारी, बिरसा मुंडा फन पार्क के कुंदन सोनी, निरंजन राम, दीपक कुमार सूरज कुमार, मुन्ना दास, इश्तियाक शेख का अहम योगदान रहा।

इस दौरान पर रांची के मशहूर कलाकार निशार उर्फ जूनियर मिथुन दा ने अपने नृत्य प्रस्तुत कर आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद दर्शकों ने प्रतिभागि‍यों और उनके कोरियोग्राफरो की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को आत्मविश्वास मिलता है। वे अपनी कला को एक नए स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित होते हैं। यह जानकारी अभिषेक कुमार ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *