रांची। झालसा के निर्देश पर डालसा, रांची ने होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन 20 अप्रैल को किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर, एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ राजेश कुमार सिन्हा, मध्यस्थ ममता श्रीवास्तव, कारापाल, काराकर्मी एवं अधिवक्ता, न्यायालयकर्मी, बंदी उपस्थित थे।
विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में संसीमित 3 बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किये गये थे। अन्य वाद में संलिप्तता की वजह से बंदी आवेदन का लाभ जेल अदालत में बंदियों को नहीं मिल पाया।
जेल अदालत -सह- विधिक जागरुकता शिविर में बंदियों को लीगल एड क्लिनिक के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद 20 बंदियों ने अलग-अलग समस्याओं के निवारण के लिए डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर को आवेदन समर्पित किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK