रांची। गोस्सनर कॉलेज के आईक्यूएसी के तत्वावधान में आयोजित दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन 5 अप्रैल को हुआ। सेमिनार का विषय विकसित भारत @ 2047 : समावेशी विकास और वैश्विक नेतृत्व के लिए बहु विषयक और बहु संस्थागत मार्ग तैयार करना था। कार्यक्रम के सम्मानित मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ एमएन जुबेरी थे। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया।
पहले सत्र का उद्घाटन और दूसरा सत्र तकनीकी सत्र (ट्रैप-2) था। कार्यक्रम के आगत अतिथियों का स्वागत गोस्सनर महाविद्यालय की प्रोफेसर इंचार्ज एलानी पूर्ति ने किया। विषय प्रवेश आईक्यूएसी समन्वयक डॉ अजय कुमार ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ एमएन जुबेरी ने कहा कि आजादी के समय भारत अपने खाने के लिए अनाज विदेश से मांगाता था। विदेश भारत को रिजेक्ट किया हुआ या कुत्तों को खिलाए जाने वाला अनाज भारत को भेज दिया जाता था। आज भारत की स्थिति यह है कि हम लोग दूसरे देश में अनाज भेजते हैं।
कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ हाराधन कोईरी और धन्यवाद डॉ अजय कुमार ने किया। दो दिवसीय सम्मेलन का सार प्रो. अमोश प्रशांत तोपनो ने प्रस्तुत किया।
मंच पर आसीन डॉ गौतम सेन (रसायन विज्ञान विभाग, बीआईटी मेसरा), प्रो आरके शर्मा (प्रिंसिपल, डोरंडा कॉलेज), डॉ केशव मिश्रा (पूर्व विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग, बीएचयू), डॉ पीके सिन्हा (पूर्व विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय समाजशास्त्र विभाग, रांची) थे।
समापन समारोह पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। सभी छह ट्रेक से एक-एक बेस्ट पेपर का चयन किया गया।
इनके पेपर का चयन
ट्रेक 1 : आकाश दयाल
ट्रेक 2 : डॉ राजीव रंजन शर्मा
ट्रेक 3 : अमोश प्रशांत टोपनो
ट्रेक 4 : डॉ राधेश्याम डे
ट्रेक 5 : अनुभूति अग्नेश बाड़ा
ट्रेक 6 : ऐशना सुरीन
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK