
- शिव मंदिर बरवाटोली प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही हटिया गार्डन
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। केंद्रीय महावीर मंडल ने एकादशी के दिन अस्त्र शास्त्र चालन सह बाजा प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका विधिवत शुभारंभ पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, विपुल तामड़ा, सुनील अग्रवाल, महेंद्र महतो, राजेश महतो, गुप्तेश्वर गुप्ता ने द्वीप प्रज्जवलित कर और हनुमान जी की आरती कर किया गया। मंच संचालन विहिप अध्य्क्ष रितेश कुमार और प्रमोद प्रजापति ने किया। निर्णायक की भूमिका में लक्ष्मण सोनी, अशोक रजक, नागेंद्र प्रजापति, सोमू दत्ता रहे।
सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग और महिला वर्ग में अलग-अलग प्रतियोगिता कराया गया। शिव मंदिर को अस्त्र शास्त्र चालन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। दूसरे स्थान पर हटिया गार्डन और तीसरे स्थान पर अंबेडकर नगर की टीम रही। यह प्रतियोगिता तीन अलग-अलग ग्रुप में थी। महिला वर्ग में अंबेडकर नगर की टीम प्रथम, रघुनंदन लेन की टीम द्वितीय और नारी शक्ति, टंगराटोली की टीम तृतीय रही। जूनियर ग्रुप में पहला स्थान रघुनंदन लेन, दूसरा स्थान अंबेडकर नगर और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम सुभाष चौक रही।
बाजा प्रतियोगिता में पहला स्थान बजरंग दल अमला टोली, दूसरा स्थान थाना टोली और तीसरा रघुनंदन लेन को मिला। शोभायात्रा के दिन पारंपरिक वाद्य यंत्र का प्रयोग करने और अनुशासन के साथ शोभायात्रा में शामिल दो टीमों दक्षिणी ओर से तिवारी द्वारा और उत्तरी छोर से रेलवे साइडिंग के अखाड़ा को पुरस्कृत किया गया।
झांकी में चंडीबाड़ी नवाडीपाड़ा को प्रथम, द्वितीय हटिया गार्डन और नवारीपाड़ा नवयुवक संघ को तृतीय स्थान मिला। मैना बगीचा पहुंचने वालों बजरंग दल, हटिया गार्डन, हरमू नदिया को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल, मनोज दास, किनेश्वर महतो, राम महतो, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रितेश साहू, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष महेंद्र महतो, चैंबर के राजेश महतो, श्रीराम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, केंद्रीय महावीर मंडल महासचिव कपिल देव मिश्रा, कोषाध्यक्ष देवानन्द भगत, सदस्य रितिक वर्मा, विकास साहू, मिथुन तामेंड़ा, प्रदीप साहू, विनोद साहू, अनिल अग्रवाल, नवीन कुमार, संतोष महतो, विनय प्रजापति, जागेश्वर साहू, अनूप कुमार ,आनन्द ठाकुर, विकास ठाकुर, पुजारी पंकज मिश्रा, श्रीमती आशा सोनी, बसंती देवी, सुशील पटनायक आदित्य साहू, सूरज ठाकुर अनुपम चौरसिया निशु चौधरी, भोला कसेरा, नवीन महतो, राकेश नायक रोहित तमेडा, सत्य केतु प्रजापति, संदीप पोद्दार समेत सैकड़ों राम भक्त मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK