राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर जिले भर में समारोह का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • जिला स्तरीय राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के कार्यशाला का आयोजन

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर कार्यशाला का आयोजन 24 अप्रैल को किया गया। पंचायती राज विभाग झारखंड से आये प्रतिनिधि ने कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी के बीच पंचायती राज संस्थाओं के कामकाज में सामुदायिक सहभागिता प्रोत्साहन, जन जागरुकता, पंचायती राज संस्थाओं की उपलब्धियों एवं गतिविधियों को प्रदर्शित कर चर्चा की। ग्राम पंचायत को प्रदत्त शक्तियों पर की जाने वाली कार्रवाईयों की चर्चा करते हुए स्वच्छ सुजल गांव बनाने की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त की स्थिति में स्थाईत्व प्रदान करने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्य करने, पंचायत को सिंगल उसे प्लास्टिक से मुक्त करने समेत अन्य उपयोगी कार्यों के प्रति लोगों को शपथ दिलाई गई। विदित हो कि संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम के लागू होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उपायुक्त द्वारा राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और सहभागी स्थानीय स्वशासन के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त किया गया। पंचायती राज संस्थाओं की क्षमता, प्रगति एवं संभावनाओं पर विचार विमर्श करते हुए ईसकी महत्ता, भूमिका, चुनौतियों एवं सर्वोत्तम प्रयास के विषय पर चर्चा की गई।

उनके द्वारा पंचायत राज का महत्व और उसकी भूमिका, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक न्याय, जल स्वच्छता समिति के कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री का लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम को भी दिखाया गया। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर जिला एवं जिले के सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।

पंचायती राज दिवस के अवसर पर पिरामल फाउंडेशन और पंचायती राज गढ़वा के सहयोग से जिले के सभी पंचायत में बाल सभा और ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभी पंचायतों के स्कूलों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई।

कार्यशाला में उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार समेत जिला स्तर के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK