रांची। प्रसिद्ध पशु वैज्ञानिक और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी संकाय के डीन डॉ सुशील प्रसाद का 21 अप्रैल को सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे वेटनरी कॉलेज के पशु उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष भी थे।
वह लगभग 65 वर्षों के थे। अगस्त, 2025 में रिटायर होने वाले थे। पिछले 5-6 वर्षों से वह बीएयू के पशुचिकित्सा संकाय के डीन का भी दायित्व सम्भाल रहे थे। उन्होंने समय-समय पर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन, अपर निदेशक अनुसंधान, अपर निदेशक प्रसार शिक्षा और सांस्कृतिक समन्वयक का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाला। सूकर, कुक्कुट और बकरी विकास संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं के प्रधान अन्वेषक भी रहे।
रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय से बीवीएससी और एमवीएससी की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने वर्ष 1989 में यहीं से सहायक प्राध्यापक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। सेवा में रहते हुए उन्होंने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की थी।
उनके परिवार में पत्नी सविता प्रसाद के अलावा विवाहित पुत्र सूचित सौरभ हैं। पुत्र कॉरपोरेट सेक्टर में काम करते हैं। अनुज संजय प्रसाद आईएएस हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधान सचिव हैं।
उनके असामयिक निधन पर बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे सहित वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK