अंचल कार्यालय में घुसा सांप, दहशत में अधिकारी और कर्मचारी

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के अंचल कार्यालय में सोमवार को अचानक एक सांप के घुस गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बन गया। पहले भी कई बार कार्यालय परिसर में सांप देखे जा चुके हैं।

अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि कार्यालय में लगातार साँपों के आने की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि कर्मचारी भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री क्रिस्टीना रिचा इंदवार ने कहा, “लगातार साँपों के आने से हम सभी पूरी तरह परेशान हैं। यह हमारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा है।”

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित विभागों से परिसर की नियमित सफाई और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK