रांची। भारत को चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में जीत के लिए पहाड़ी मंदिर में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के सदस्यों ने यज्ञ हवन किया। अध्यक्ष राजेश साहू एवं प्रवक्ता बादल सिंह ने इसका नेतृत्व किया। इस अवसर पर सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों एवं मंदिर के पुजारियों ने पहाड़ी मंदिर परिसर में महायज्ञ एवं हवन पूजन किया।
पहाड़ी बाबा से कामना की कि भारत आज एक बार फिर से चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करें। भारत के करोड़ो देशवाशियों का दुआ भारतीय टीम के साथ रहेगी। राजेश साहू ने कहा कि भारत जीत दर्जकर पूरे विश्व पटल पर भारत का झंडा लहरायेगा। ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।
बादल सिंह ने कहा कि करोड़ों देशवाशियो की दुआ भारतीय टीम के साथ होगी। पहाड़ी बाबा का आशीर्वाद सभी खिलाड़ियों पर होगा।,भारत आज विश्व चैंपियन बनेगा।
हवन में मुख्य रूप से पुजारी मनोज बाबा, अध्यक्ष राजेश साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, चिक्कू बाबा, राम सिंह, मेहुल प्रसाद, स्वपना चटर्जी, सुनील गुप्ता, शशिकांत मिश्रा, पंकज कुमार, शुभाशीष चटर्जी, बेबी देवी, संदीप, पिंटू, शालिनी, रोशनी, प्रदीप, शेरू, ममता, अमन सिंह, निशा कुमारी, जुली देवी, खुशी कुमारी, रीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK