
रांची। झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में 28, 29 एवं 30 मार्च को विद्यापति स्मृति पर्व रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में रांची से बाहर के अतिथि, कलाकार एवं साहित्यकार का पहुंचना आरंभ हो गया है। हरमू स्थित विद्यापति दलान से 28 मार्च को सुबह 9 बजे सदस्य मिथिला के पारंपरिक परिधान में पैदल चलकर मेन रोड पहुंचेंगे। वहां स्थित बाबा विद्यापति की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। वहां से वापस पुनः दलान लौटेंगे।
कवि गोष्ठी एवं साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन 10:30 बजे से होगा। इसमें ख्याति प्राप्त विद्वान साहित्यकार कवि हिस्सा लेंगे। हरमू मैदान में 29 मार्च को संध्या 6 बजे से दो सत्रों में कार्यक्रम होंगे। प्रथम सत्र का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहेंगे।
समारोह में विभिन्न क्षेत्र के कम से कम 25 विशिष्ट व्यक्तित्व को सम्मानित किया जाएगा। दो बच्चों को नकद राशि देकर चन्द्रिका -मुनिनाथ मेधा सम्मान प्रदान किया जाएगा। मंच के स्थापना काल की प्रथम कार्यकारिणी के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। स्मारिका का लोकार्पण भी होगा। इसके बाद सांस्कृतिक महाकुंभ का आगाज होगा।
सांस्कृतिक महाकुंभ में विद्यापति गीत, लोक गीत, नचारी, लोकनृत्य में जट-जटिन, झिझिया, डोमकछ और अनेक विधा में आकर्षक प्रस्तुति होगी। मुख्य कलाकार सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती रंजना झा की टीम द्वारा गीत, नृत्य आदि आकर्षक प्रस्तुति होगी। गोहाटी से श्रीमती डॉली तालुकदार, दिल्ली से निखिल महादेव झा एवं श्रीमती सोनी चौधरी, रांची से श्रीमती बबिता झा, जमशेदपुर से मिथिलेश कुमार मिश्र सहित अनेक कलाकार के आने की सहमति है।
राज्यपाल 30 मार्च को संध्या में समापन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य भाग लेंगे। इसके बाद पहले दिन की तरह ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोनों दिन मंच संचालन भारतेन्दु कुमार झा करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK