रांची। झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान 28, 29 और 30 मार्च 2025 को विद्यापति स्मृति पर्व रजत जयंती समारोह होगा। 28 मार्च को प्रातः 9 बजे सदस्य मिथिला के पारंपरिक परिधान धोती-कुर्ता में विद्यापति दलान, हरमू से पैदल चलकर मेन रोड पर स्थित बाबा विद्यापति की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद विद्यापति दलान पर मंच के भवन में कवि गोष्ठी और पुस्तक समीक्षा एवं साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन होगा। इसमें ख्यातिप्राप्त विद्वान साहित्यकार कवि हिस्सा लेंगे।
हरमू मैदान 29 और 30 मार्च को मुख्य समारोह होगा। भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अनेक तरह के स्टॉल सरकारी एवं उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित किए जाएंगे। खान-पान से संबंधित कई स्टॉल भी लगाए जाएंगे। खासकर मिथिला का प्रसिद्ध भोजन मांछ-भात, चूरा-दही, मखान का खीर और अन्य व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। मैथिली पुस्तक बिक्री का भी स्टॉल रहेगा।
29 मार्च को शाम में दो सत्र में कार्यक्रम होंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा ने आने की सहमति दी है। रजत जयंती समारोह को ध्यान में रखते हुए उद्घाटन के बाद समाज के 25 विशिष्ट व्यक्तित्व को सम्मानित किया जाएगा। झारखंड मैथिली मंच के स्थापना के समय की प्रथम कार्यकारिणी के सदस्य भी सम्मानित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के कर कमल से स्मारिका का लोकार्पण होगा।
दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें लब्ध प्रतिष्ठ कलाकार द्वारा उम्दा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महान गायिका श्रीमती रंजना झा एवं उनकी टीम विद्यापति गीत, लोक गीत, सोहर, मांगलिक अवसर यथा मुंडन, उपनयन, विवाह, विदाई एवं नचारी आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। लोक नृत्य में झिझिया, डोमकछ के अलग-अलग विधा में आदि अनेक आकर्षक प्रस्तुति होगी। दिल्ली से आ रहे निखिल महादेव झा एवं सोनी झा, गोहाटी से आ रही श्रीमती डॉली तालुपदार, जमशेदपुर से मिथिलेश कुमार मिश्र सहित अनेक कलाकार भाग लेंगे।
30 मार्च को शाम में उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित होंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें श्रीमती रंजना झा की टीम द्वारा गीत-संगीत, नृत्य सहित अनेक आकर्षक प्रस्तुति होगी।
संरक्षक अरूण कुमार झा, अध्यक्ष विनय कुमार झा, महासचिव जयन्त कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र सहित ब्रज किशोर झा, प्रेम चन्द्र झा, रंधीर झा, ब्रज कुमार झा, बदरी नाथ झा, कौशल किशोर झा, बाबू लाल झा, सुकुमार नाथ झा, नन्द किशोर महतो सहित काफी संख्या में सदस्य समारोह की तैयारी में लगे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK