Jharkhand Weather

बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन, झारखंड में भी होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • कल राज्‍यभर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात संभव

रांची। बंगाल की खाड़ी में साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन बनने के संकेत मिले हैं। यह 6-7 सितंबर को बनने वाला है। इसके जोर पकड़ने और इसका रूख झारखंड की तरफ होने पर राज्‍य में आने वाले दिनों में अच्‍छी बारिश होने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी है।

9 सितंबर तक ये स्थिति

4 से 7 सितंबर तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

8 और 9 सितंबर को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यहां के लिए अलर्ट

4 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

  • सीधे यहां पढ़ें खबरें
  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।