- एनयूएसआरएल के संयुक्त तत्वावधान में हुई कई प्रतियोगिताएं
रांची। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) के संयुक्त तत्वावधान में ‘विधान 2025 : द पॉलिसी ट्राइथलॉन’ का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन आईआईएम के पॉलिट्रिक्स क्लब और एनयूएसआरएल की कौटिल्य सोसाइटी के बच्चों ने मिलकर किया।
आईआईएम के कंसल्टिंग क्लब ‘पैराडॉक्स’, विधि सेंटर फॉर लीगल पॉलिसी व एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के सहयोग से कार्यक्रम का संचालन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य सार्वजनिक नीति, प्रशासन और कानून सुधार पर चर्चा करना था, ताकि आने वाले दिनों में अकादमिक अनुसंधान और नीति निर्माण को बल मिल सके।
विधान-2025 के समापन समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता अशुतोष आनंद बतौर अतिथि शामिल हुए। उन्होंने विधि और प्रशासन के कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था पर अपनी बातें रखी। नीति निर्माण में विषय की गंभीरता को महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कहा कि कानून और नीति के बीच समन्वय होना जरूरी है। यह राष्ट्र के लोकतत्र को एक रूप और सशक्त बनाती है।
एनयूएसआरएल के वीसी प्रो डॉ अशोक आर पाटिल ने कानून की पढ़ाई में अकादमिक अनुसंधान की विशेषताओं पर चर्चा की। आईआईएम के निदेशक प्रो दीपक श्रीवास्तव ने नीति निर्माण में अकादमिक पक्ष पर अपने विचार रखें। कहा कि ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता और बौद्धिक विकास के बीना कानून के मूल्यों को समझना आसान नहीं है।
विधान 2025 : द पॉलिसी ट्राइथलॉन प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पोजीशन पेपर सबमिशन राउंड हुआ। इसमें 160 से अधिक पंजीकरणों में से शीर्ष 16 टीमों का चयन किया गया। इसके बाद पॉलिसी मास्टरमाइंड क्विज हुआ, जिसमें कानून, प्रशासन, सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों और समसामयिक मामलों पर सवाल पूछे गये। तीसरे चरण में लाइव पॉलिसी हैकथॉन का संचालन हुआ।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच निर्णायक के रूप में शुभम कटारुका (एसोसिएट, हैमुराबी और सोलमन पार्टनर्स), एडवोकेट ऋषि भारती (झारखंड उच्च न्यायालय), डॉ जिसु केटन पट्टनायक (रजिस्ट्रार, एनयूएसआरएल रांची), डॉ. उत्कर्ष वर्मा (सहायक प्रोफेसर, एनयूएसआरएल और कौटिल्य सोसाइटी के संकाय समन्वयक), शंतनु बृज चौबे (सहायक प्रोफेसर, एनयूएसआरएल) और डॉ. कृष्ण कुमार डडसेना (सहायक प्रोफेसर, आर्इआईएम रांची) मौजूद थे।
पॉलिसी मास्टरमाइंड क्विज का संचालन आईआईएम के प्रो अमरेंदु नंदी ने किया। प्रतियोगिता में शासन, नीति निर्माण और चुनावी पारदर्शिता के जुड़े प्रश्न पूछे गये। कार्यक्रम के समापन सत्र में पॉलीट्रिक्स के संकाय मेंटॉर प्रो अंग्शुमन हजारिका ने विजेताओं की घोषणा की। विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने सम्मानित किया।
ये बने विधान 2025 के विजेता
टिस्स हैदराबाद – पॉलिसी हैकथॉन चैम्पियन। विजेता टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
आईआईएम रांची – पॉलिसी हैकथॉन रनर-अप चुनी गयी। उपविजेता टीम को 5000 रु का पुरस्कार मिला।
आईआईएम बोधगया – पॉलिसी मास्टरमाइंड क्विज में विजेता चुनी गयी। टीम को 6000 रुपये मिले।
आईआईएम रांची – पॉलिसी मास्टरमाइंड क्विज के रनर-अप चुने गये। टीम को 4000 रुपये का पुरस्कार मिला।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK