रांची। राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के प्रभारी कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने राज भवन में 20 मार्च को भेंट की। विश्वविद्यालय की अद्यतन शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए व्यापक प्रयास करने को कहा। उनके द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने, एकेडमिक कैलेंडर का पालन सुनिश्चित करने एवं सत्र को नियमितीकरण के लिए निर्देश दिया गया।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसा शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जाए, जो ज्ञान, नवाचार एवं शोध को प्रोत्साहित करे। जिससे विद्यार्थी ना केवल अपने विषयों में दक्ष बनें, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK