जंगी जहाज ‘तवास्य’ को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने देश को किया समर्पित

अन्य राज्य देश
Spread the love

गोवा। जंगी जहाज ‘तवास्य’ के जलावतरण समारोह में देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल 22 मार्च को हुए। जहाज का निर्माण गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने किया है। अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित यह जहाज रक्षा क्षेत्र में हमारी मजबूती का प्रतीक है। इसके माध्यम से समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और मजबूत होगी।

श्री सेठ ने कहा कि इस जहाज का निर्माण 7000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से भारत में किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया ने रक्षा क्षेत्र को ऊर्जा दी है। यह मेरा सौभाग्य है कि भारतीय रक्षा क्षेत्र को दुनिया के साथ कदमताल करते हुए देख रहा हूं।

यह जंगी जहाज भारतीय नौसेना को अगले दो दशक से अधिक समय तक हमारी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में सहयोग करेगा। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की यह यात्रा जारी रहेगी।

इस दौरान राज्यसभा सांसद सदानंद तनावड़े, लोकसभा सांसद विरियाटो फर्नांडीस, वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह और राजाराम स्वामीनाथन, जीएसएल के सीएमडी ब्रजेश उपाध्याय सहित गोवा शिपयार्ड परिवार, भारतीय नौसेना परिवार व स्थानीय नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK