रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी नक्सल रांची सुदर्शन मुर्मू, स्थापना प्रभारी विवेक सुमन, डीएसपी मुख्यालय-2 अरविन्द कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार एवं डीआईओ राजीव कुमार उपस्थित थे।
वैध आवेदन स्वीकृत किये गये
रांची जिले में चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए 295 रिक्त पदों पर विज्ञापन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए। अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2024 तक 7486 आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की गई, जिसमें 6564 वैध आवेदन स्वीकृत किये गये। चौकीदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अंचलवार रिक्त बीट अनुसार बहाली की जाएगी।
लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी
लिखित परीक्षा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा लिखित परीक्षा 50 अंकों की ली जायेगी। लिखित परीक्षा में जिला से सम्बंधित सामान्य ज्ञान एवं स्थानीय भाषा (जनजातीय भाषा मुंडारी, हो, भूमिज, संथाली, कुडुख, क्षेत्रीय भाषा- कुड़माली, बंगला, उर्दू, उडिया) से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा के बाद दौड़ और शारीरिक जांच की जाएगी।
ओएमआर शीट से लिखित परीक्षा
ओएमआर शीट के माध्यम से लिखित परीक्षा संभावित अप्रैल 2025 में ली जा सकती है। लिखित परीक्षा 50 अंको की ली जाएगी। मेघा सूची के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मेघा सूची में लिखित परीक्षा, दौड़, कार्यअनुभव के अनुसार नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा केंद्रों का चयन कर लिया गया है।
वेबसाइट पर अपलोड किया गया
जानकारी हो की पूर्व में सभी प्राप्त आवेदनों की सूची (स्वीकृत एवं आपत्ति सहित) का प्रकाशन जिला के आधिकारिक वेबसाइट www.ranchi.nic.in में अपलोड कर दिया गया था। साथ ही इसकी सूचना 7/12/2024 के द्वारा दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से दे दिया गया था।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK