
विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं अन्य विकास योजनाओं को लेकर जिप सदस्य शंभु राम चंद्रवंशी ने अंचलाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार व कर्मियों के साथ प्रखंड के सभागार में मंगलवार को बैठक की। बैठक के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि के के तहत राशि नहीं मिलने और अयोग्य होने का मैसेज आने पर चर्चा की गई।
जिप सदस्य शंभु राम चंद्रवंशी ने कहा कि बिशुनपुरा सहित अन्य प्रखंडों व जिले के बाहर के किसानों का फर्जी तरीके से निबंधन की शिकायत विभाग से की गई थी। राज्य सरकार के निर्देश पर जांच चल रही है। इसके कारण जिले के किसानों का अभी तक राशि प्राप्त नहीं हुई है। जल्द ही योग्य किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि चली जायेगी। बिचौलियों द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा कि किसानों का नाम कटवा दिया गया है।
अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि अंचल स्तर से किसी भी लाभुक का पेमेंट नहीं रूका है। लाभकों के सत्यापन के लिए कमेटी बनाई गई है। जो ग्राम या पंचायत स्तर पर जाकर योग्य लाभुकों का सत्यापन करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अबुआ आवास, पेंशन, मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK