जमशेदपुर। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष/ सचिव सहित अन्य पदधारियों ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे का उनके कार्यालय कक्ष में अभिनंदन एवं स्वागत किया। जिले के शिक्षकों को एक माह पूर्व ग्रेड 4 में मिली प्रोन्नति के आलोक में उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रोन्नति कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में लगे रहे विभिन्न कार्यालय कर्मी पल्लवी, एंजेला सहित बड़ा बाबू महेंद्र शर्मा का भी अभिनंदन किया गया। सभी को शॉल, पुष्पगुच्छ, फूलमाला देकर तथा मुंह मीठा करा कर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य सुनील कुमार ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में स्नातक भाषा/ विज्ञान/ कला/ उर्दू आदि विषयों पर ग्रेड 4 में संपन्न सैकड़ों शिक्षकों की प्रोन्नति पूरे राज्य के अन्य जिलों के लिए एक उदाहरण है। इसके पूर्व 2017 में जिले के शिक्षकों को प्रोन्नति दी गई थी। वरीयता सूची निर्माण से लेकर प्रोन्नति के फलस्वरुप विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापन के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया। प्रोन्नति पाए शिक्षकों को उनकी इच्छानुसार विद्यालयों में पदस्थापित किया गया।
इस अवसर पर सुनील कुमार ने डीएसई से निवेदन किया कि प्रत्येक माह भारी संख्या में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति को देखते हुए अगले दो-तीन माह में ग्रेड 4 की सभी रिक्त इकाइयों पर पुनः प्रोन्नति दे दी जाए तो लगातार तीसरी बार प्रोन्नति देने वाला पूर्वी सिंहभूम पूरे राज्य का एकमात्र जिला होगा।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे ने कहा कि यह प्रोन्नति कार्य सभी के सहयोग से संभव हो पाया है। वे कोशिश करेंगे कि अगले कुछ माह में पुनः ग्रेड 4 की रिक्त इकाईयों पर प्रोन्नति दे दी जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में भी पूर्वी सिंहभूम राज्य के ऊंचे पायदान पर रहे। उन्होंने शिक्षक संघ को भी उनके सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
मौके पर संघ के सुनील कुमार, सरोज कुमार लेंका, अनिल प्रसाद, संजय कुमार, माधिया सोरेन, राजकुमार रोशन, रंजित घोष, संजय कुमार केसरी, अजम्बर सिंह सरदार, भूरका बयार बेसरा, अरुण झा, सुजीत कुमार कर्ण, ओमप्रकाश सिंह, आशुतोष कुमार, अरुण ठाकुर, शशि भूषण मेहता, मधुसूदन, राजेश मिश्रा, अशोक शीट, गोपीनाथ हांसदा, देवराज शीट, मतला मुर्मू, मांझी मंगल हांसदा, खेलाराम हांसदा, रविन्द्र नाथ बारिक, श्याम कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK