नरेंद्र मोदी की मॉरीशस यात्रा में बजा ‘महंगाई डायन खाए जात है’ गाना, जानें फैक्‍ट

पोस्टमार्टम देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली (बूम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस यात्रा के दौरान उनके स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें कुछ लोग ढोल- मंजीरे के साथ फिल्म पीपली लाइव का गीत ‘महंगाई डायन खाए जात है’ गाते सुनाई दे रहे हैं।

जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। मूल वीडियो में लोग ढोल मंजीरे के साथ एक भोजपुरी लोकगीत गीत-गवई गा रहे थे। इसके बोल थे ‘स्वागत है, मोदी जी को हम स्वागत करते हैं। धन्य है, धन्य है, देश हमारा हो। मोदी जी पधारे हैं। जन्मों का नाता है। जय मॉरीशस बोलो, जय भारत।’

फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मोदी के मॉरीशस दौरे में भी महंगाई डायन का डंका बजा। अब बताओ, ऐसे भी कोई बेइज्जत करता है भला?’

इस वीडियो को सबसे पहले एक्स पर NetaFlixIndia नाम के एक पैरोडी अकाउंट ने शेयर किया था।

फैक्ट चेक

एक्स पर इस वीडियो को शेयर करने वाले NetaFlixIndia अकाउंट ने एक यूजर को रिप्लाई में बताया कि यह वीडियो एडिटेड है।

इसके बाद वीडियो की पड़ताल के लिए पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा के बारे में गूगल पर संबंधित कीवर्ड से सर्च किया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 और 12 मार्च, 2025 को मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा की थी। मॉरीशस में भारतीय मूल के लोगों ने पारंपरिक भोजपुरी लोकगीत ‘गीत-गवई’ गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। यह गीत विशेष रूप से शादी-विवाह और शुभ अवसरों पर गाया जाता है, जिसमें ढोलक, मंजीरा, हारमोनियम, खंजरी और झांझ जैसे वाद्ययंत्रों का प्रयोग होता है।

पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर 11 मार्च 2025 को एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में लोग ढोल मंजीरे के साथ गीत गा रहे थे, ‘स्वागत है, मोदी जी को हम स्वागत करते हैं। धन्य है, धन्य है, देश हमारा हो। मोदी जी पधारे हैं। जन्मों का नाता है। जय मॉरीशस बोलो, जय भारत।’

पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, ‘मॉरीशस में यादगार स्वागत। यहां का गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव खासकर गीत-गवई प्रस्तुति में झलकता है। यह प्रशंसनीय है कि भोजपुरी जैसी समृद्ध भाषा मॉरीशस की संस्कृति में आज भी जीवंत बनी हुई है।’

न्यूज एजेंसी एएनआई और कई अन्य न्यूज चैनल ने भी यह वीडियो शेयर किया था।

पीएम मोदी को मिला मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और मॉरीशस ने व्यापार, समुद्री सुरक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अन्य कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से भी सम्मानित किया गया।

यह कहानी मूल रूप से [बूम] द्वारा प्रकाशित की गई थी (https://hindi.boomlive.in/fact-check/pm-modis-welcome-in-mauritius-edited-video-28015) और इसे शक्ति कलेक्टिव के तहत [dainikbharat24.com] द्वारा पुनः प्रकाशित किया गया है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *