अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे केवीके कर्मी की बिगड़ी तबीयत

झारखंड
Spread the love

रांची। बीएयू के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में कार्यरत संविदाकर्मी 20 मार्च से विवि मुख्‍यालय के मुख्‍य द्वार के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर हैं। कर्मी 18 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर थे। अनशन कर रहे गढ़वा केवीके के संविदाकर्मी ड्राइव सुनील कुमार की तबीयत खराब हो गई।

कृषि विज्ञान केंद्र के सुनील कुमार, सियाराम पाण्डेय, किशोरी कांत मिश्रा, राकेश रंजन चौबे, अनिल कुमार, मुनी सिंह, बंसत ठाकुर, नेपाली ठाकुर, कृष्ण कुमार चौबे, इजोरा देवी, बसंत सिंह, अशोक यादव, रुपलाल कुमार भोक्ता, जयराम सिंह, विकाश कुमार, रंजन  कुमार पांडेय अनशन पर हैं।

कर्मियों ने कहा कि वे वर्षों से केवीके में कार्यरत हैं। बार-बार आश्‍वासन के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन उन्‍हें नियमित नहीं कर रहा है। विवि प्रशासन द्वारा केवीके में 16 सहायक पद के लिए विज्ञापन निकाला गया था। केवीके में कार्यरत 27 संविदाकर्मी मे से मात्र 2 ने और 6 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने साक्षात्कार दिया। इसमें से किसी का भी चयन विवि प्रशासन द्वारा नही किया गया।

बाध्य होकर सभी केवीके के संविदा एवं दैनिकभोगी 18 फरवरी, 2025 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। एक माह बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आज तक कोई ठोस निर्णय नही लिया गया। सभी 20 मार्च, 2025 से विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK