विधायक बनते अखिल भारतीय धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए सुरेश बैठा

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल भारतीय धोबी समाज की बैठक पुराना विधानसभा परिसर में रविवार को हुआ। इसमें सर्वसम्मति से कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा को अखिल भारतीय धोबी समाज का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि अखिल भारतीय धोबी समाज से जुडे़ सभी पदधारियों और कार्यकर्ताओं ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसपर मैं खरा उतर कर कार्य करुंगा। सभी जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत करुंगा। समाज को आगे ले जाने का प्रयास होगा।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पर्यवेक्षक बाल गोविंद राम, राष्ट्रीय संगठन सचिव रामनरेश रजक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन राम, विधि प्रकोष्ठ भोलानाथ रजक, प्रदेश महिला अध्यक्ष रानी कश्यप, प्रदेश युवा अध्यक्ष राजू रजक, उपाध्यक्ष दीपक बैठा, मदनलाल दास, डॉ. बालेश्वर बैठा, वासुदेव बैठा, संजय बैठा, उपेंद्र रजक, शारदा देवी, अशोक रजक, राजू रजक सहित सभी जिला के अध्यक्ष उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK