चक्रधरपुर। चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव ने गुरुवार को विधानसभा में बामनगुटू जलाशय की मरम्मत का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या सरकार इस जलाशय की विशेष मरम्मत कराने का विचार रखती है? यदि हां, तो कब तक? और यदि नहीं, तो क्यों?
विधायक उरांव ने बताया कि बामनगुटू जलाशय बिहार सरकार द्वारा बनवाया गया था, लेकिन समय-समय पर मरम्मत न होने के कारण इसमें गाद भर गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार द्वारा निर्माण के बाद से आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है।
वहीं विधायक के सवाल के जवाब में संबंधित विभाग ने कहा कि योजना का विस्तृत सर्वेक्षण करने के बाद प्राक्कलन तैयार किया जाएगा। बजट प्रावधान और निधि की उपलब्धता को देखते हुए आगामी वर्षों में जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा सकेगा।
विधायक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जलाशय क्षेत्र के किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी तत्काल मरम्मत होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से इस मामले पर गंभीरता से विचार करने और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK