सिंहभूम में भूकंप झटके, 4.1 तीव्रता से कांपी धरती, घरों से निकले लोग

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

बड़ी खबर झारखंड के सिंहभूम से आयी है। यहां भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। सिंहभूम जिले में दोपहर 2.22 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि कहीं से कोई नुकसान की सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक राज्य के सिंहभूम इलाके में धरती हिलने की खबर है। भूकंप के झटके महसूस होने के साथ ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। दोपहर 2.22 बजे आये भूकंप की तीव्रता हालांकि अधिक नहीं थी, लेकिन इसकी खबर फैलते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों में जमा होने लगे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के वैज्ञानिकों के अनुसार सिंहभूम क्षेत्र में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई है।