सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल ने मनाया स्थापना दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। मोरहाबादी के एदलहातु स्थित सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल ने 16वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विशेष प्रार्थना डॉ सुषमा केरकेट्टा ने की।

डॉ सुषमा ने स्कूल के 16 साल के उतार चढ़ाव और संघर्ष भरी यात्रा के बारे में बताया। उप प्राचार्य साइमन सारकी ने कहा कि संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल को जन्म देने वाली माता स्कूल की संस्थापिका, निर्देशिका सह प्राचार्या डॉक्टर सुषमा केरकेट्टा हैं। उन्होंने कठिन रास्तों में चलकर आज स्कूल को इस मुकाम तक पहुंचाया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी प्राचार्या डेजी मुस्कान ने किया। उन्होंने बताया कि स्कूल ने अपना स्वर्णिम सफर पूरा किया है। हर क्षेत्र में स्कूल ने अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित ज्योति तिर्की ने कहा कि इस विद्यालय में बच्चों को संस्कार और उत्तम शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरे व्यक्तित्व के रूप में तैयार किया जाता है। आभा केरकेट्टा ने कहा स्वर्गीय गैब्रिएल केरकेट्टा और मोनिका केरकेट्टा के सपनों का यह विद्यालय हमेशा उनके आशीर्वाद से फलता-फूलता और बढ़ता रहेगा।

कार्यक्रम में शिक्षक संजय कुमार सिंह, प्रकाश साहू, राजकुमार, गौरव डे एवं शिक्षिकाएं उषा रानी देमता, प्रेमा कुमारी, संध्या कुमारी, मनोरमा सिंह, गुलराना, अंजू कुमारी, अमिता कुजूर, जीवंती एक्का, जमुना देवी, चंद्रमणि एवं रितु, चालक प्रह्लाद उपस्थित थे।