
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के टोन्टो में सुरक्षा बलों को रविवार की सुबह बड़ी सफलता मिली। भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 10 किलो का IED बरामद किया। उसे नष्ट कर दिया। यह IED नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया था।
सुरक्षा बलों को यह सफलता टोन्टो थाना क्षेत्र के हाथीबुरू और लेमसाडीह गांव के बीच जंगलों में मिली। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पहले से ही IED लगा रखा था। सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ते की मदद से IED को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान अभी भी जारी है।
जानकारी हो कि क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन सक्रिय है। सुरक्षा बल लगातार उनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा बलों का यह अभियान 10 अक्टूबर, 2023 से चल रहा है।
भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के सदस्यों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं। सुरक्षा बल कोल्हान क्षेत्र में इन नक्सली नेताओ की खोज में लगातार अभियान चला रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK