विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। होली के मद्देनजर जिला एवं अनुमंडल स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत हैं। सभी प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों की सीसीटीवी से क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। दंडाधिकारी एवं पुलिस बल ना केवल कंट्रोल रूम में, बल्कि सभी संवेदनशील स्थलों पर भी प्रतिनियुक्त हैं।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने चिनिया मोड़ स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष का गुरुवार और शुक्रवार को अलग-अलग पालियों में औचक निरीक्षण किया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया।
एसडीओ ने कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में प्राप्त हुए फोन कॉल्स और उन पर की गयी कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी ली। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर के सभी चौक चौराहों और प्रमुख मार्गो का बारीकी से मुआयना किया। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण स्थिति मिली।
एसडीओ ने बताया कि 13 मार्च से 15 मार्च तक के लिए प्रतिदिन 6 घंटे की चार अलग-अलग शिफ्ट में दंडाधिकारी रोस्टर अनुसार प्रतिनियुक्त हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त शेखर जमुआर और एसपी दीपक पांडेय के नेतृत्व में जिले का प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से मुस्तैद है, ताकि सभी वर्ग एवं संप्रदायों के लोग शांति और समरसता के माहौल में अपने पर्व त्यौहार मना सकें।
एसडीओ ने बताया कि ऐहतियातन होली के ठीक पूर्व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत बड़ी संख्या में संभावित शांति-भंग कर्ताओं के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। नशापान एवं रैश ड्राइविंग पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के नागरिकों को पर्व और त्योहार के इस मौके पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK