Jharkhand : एक से तीन घंटे में इन जिलों में बारिश और वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के इन जिलों के लोग सावधान रहें। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ जगहों में वज्रपात होने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर देवघर, दुमका, गुमला, खूंटी, रांची, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, पलामू, सिमडेगा, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लोहरदगा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। जहां कहीं हों, वहां से सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं।

वे पेड़ के नीचे खड़ा नहीं हों। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।

  • मौसम सहित अन्‍य खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।