आरपी द्विवेदी मेमोरियल राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य वुडबॉल संघ की ओर से जयपाल सिंह स्टेडियम में एक दिवसीय स्व. आरपी द्विवेदी मेमोरियल राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 50 वुडबॉल खिलाड़ियों ने में भाग लिया।

आगामी राष्ट्रीय वुडबॉल जूनियर एवं सीनियर चैंपियनशिप नागपुर में 22 से 26 मार्च, 2025 तक होगा। बुडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम में भाग लेने के लिए बालक/ बालिका टीम का चयन सह एकल वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्य अतिथि वार्ड 18 की पूर्व पार्षद आशा गुप्ता थीं। उन्‍होंने रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, श्री महावीर मंडल श्रृंगार समिति के पूर्व मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय वर्मा, किक बॉक्सिंग के दीपक वर्मा एवं झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा के साथ सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अशोक बेदिया, बबलू कुमार, नितेश कुमार, रिंकू कुमार आदि उपस्थित थे। यह जानकारी सरवर अंसारी ने दी।

प्रतियोगिता के परिणाम

सीनियर बालक वर्ग

  • प्रथम : रौशन लिंडा
  • द्वितीय : शुभम कुमार शर्मा
  • तृतीय : राजेश गोप
  • चतुर्थ : रितेश कुमार
  • पांचवां : राजू गोप
  • छठा : मयंक सिंह

बालिका वर्ग

  • प्रथम : नीतू मांझी(रांची)
  • द्वितीय : सोनिया बिलुंग (गुमला)
  • तृतीय : सुष्मिता कुमारी (रांची)
  • चतुर्थ : नेहा कुमारी नायक (रांची)
  • पांचवा : रानी कुमारी (चतरा)
  • छठा : अनुष्का कुमारी

जूनियर बालक वर्ग

  • प्रथम : हर्ष कुमार
  • द्वितीय : सुर्योतम कुमार

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *