राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वर्ष प्रतिपदा पर चक्रधरपुर में पथ संचलन

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर चक्रधरपुर नगर में रविवार को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया। यह संचलन का आरंभ भारत सेवा आश्रम से और मारवाड़ी उच्च विद्यालय के मैदान में इसका समापन हुआ। संचलन नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया।

वर्ष प्रतिपदा हिंदू नववर्ष का प्रथम दिन है। इसके महत्व को रेखांकित करते हुए इस पथ संचलन का आयोजन किया गया। भगवा ध्वज के साथ अनुशासित रूप से कदमताल करते स्वयंसेवकों ने नगर में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संचार किया।

संचलन के दौरान, स्वयंसेवकों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर कदम मिलाते हुए शक्ति और संगठन का प्रदर्शन किया। नगर के कई स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया।

इस अवसर पर आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारियों ने वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डाला। भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।