हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग से बड़ी खबर आ रही है। यहां NTPC के DGM कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना 8 मार्च की सुबह फतहा के पास घटी। इस घटना के बाद कंपनी के अधिकारियों में खौफ है।
जानकारी के मुताबिक कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में डीजीएम (डिस्पैच) के पद पर कार्यरत थे। वह सुबह हजारीबाग स्थित अपने आवास से कार्यालय जाने के निकले थे।
जानकारी के मुताबिक हजारीबाग से सुबह आने के दौरान फतहा के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मारी। पहले उन्हें ओवरटेक किया। यह इलाका कटकमदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
गोली लगने पर उन्हें तुरंत घायल गौरव आरोग्यम हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK