चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तियू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपे गए पत्र में प्रखंड प्रमुख पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
सदस्यों का आरोप है कि प्रखंड प्रमुख योजनाओं के चयन और संचालन में मनमानी करते हैं। उनका समिति सदस्यों के साथ तालमेल नहीं है। वे कार्यकारिणी और समीक्षा बैठकें बुलाने में आनाकानी करते हैं। सदस्यों को बैठकों की सूचना भी नहीं दी जाती है।
योजना चयन और संचालन में सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित नहीं की जाती है। सदस्यों के सवाल पूछने पर उन्हें चुप रहने को कहा जाता है। योजना आवंटन रोकने की धमकी दी जाती है। सदस्यों का यह भी कहना है कि उनमें नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक प्रयास की भावना की कमी है।
सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी से प्रखंड प्रमुख के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो सरकार द्वारा संचालित योजनाएं और जनहित बैठकें बाधित हो सकती हैं। सदस्यों ने पंचायत समिति और प्रखंडों में समन्वय स्थापित करने के लिए शांतिपूर्ण वातावरण बनाने की भी मांग की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK