विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार से पश्चिम की ओर पोखरा स्थित टेंपल इन वाटर सूर्य मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नव कुंडीय महायज्ञ का आयोजन जारी है। इसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सूर्य मंदिर निर्माण सह छठ पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित उक्त महानुष्ठान का वृंदावन से पधारे पंडित कुंज बिहारी शुक्ल द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। 28 फरवरी को आयोजित विशाल जलयात्रा के साथ शुरू हुए महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
वृंदावन धाम से पधारे भागवत कथा वाचक पंडित कुंज बिहारी शुक्ल व उनकी टीम द्वारा शाम तीन बजे से शाम सात बजे तक भगवान नारायण की संगीतमय महिमा गान किया जा रहा है, जिसका श्रवण सैकड़ों महिला व पुरुष कर रहे हैं।
बता दें कि कांडी पोखरा में वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। कुछ वर्ष पूर्व स्थानीय नवयुवकों द्वारा एक बैठक कर भगवान भास्कर का भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया, जिसे जनसहयोग से लगभग-लगभग पूरा किया जा चुका है।
सूर्य मंदिर निर्माण सह छठ पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्ण बारी, उपाध्यक्ष रविरंजन, सचिव पंकज कुमार, उप सचिव अनूप राम, कोषाध्यक्ष गोरख प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष जेपी सोनी, संरक्षक बाबूलाल प्रसाद, उदय कुमार, रामप्यारे महतो, विनोद मेहता, सुरेंद्र प्रजापति सदस्य विमलेश राम, शशि कुमार, संजय प्रसाद, भोला प्रसाद, सुनील मेहता सहित सैकड़ों लोगों ने तन, मन व धन से दिन रात मेहनत करके भव्य मंदिर निर्माण के सपने को साकार किया।
आधुनिक सुविधा से परिपूर्ण भगवान भास्कर का उक्त मंदिर सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। श्रद्धालु खुद चलकर महायज्ञ में पहुंच रहे हैं ,भक्ति का रसपान करते हुए महादान कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK