मोदी कैबिनेट ने विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को दी कई सौगात

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बिहार को कई बड़ी सौगातें दी हैं। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया गया है। इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार ने बिहार को कई बड़ी सौगातें दी हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी को भी मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा पटना-आरा-सासाराम फोरलेन को भी मंजूरी मिल गई है।

कैबिनेट की बैठक में बिहार के कोसी मेची अंतर राज्यीय लिंक परियोजना को पीएम कृषि सिंचाई योजना -त्वरित सिचाई लाभ कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल करने को मंजूरी मिली है। पटना-आरा-सासाराम फोरलेन प्रोजेक्ट कई दिनों से चर्चा में था, जिसको केंद्र सरकार ने मंजूर कर दिया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने की मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में इजाफा होगा और वे महंगाई के बढ़ते प्रभाव से कुछ हद तक राहत पा सकेंगे।

महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 रुपये है, तो 2% वृद्धि के साथ उसे 1,000 रुपये अधिक महंगाई भत्ता मिलेगा। इसी तरह, पेंशनर्स को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।