झारखंड आंदोलनकारी बाच्चो हेंब्रम का मनाया गया शहादत दिवस

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। बंदगांव में झारखंड आंदोलनकारी सह तत्कालीन झामुमो जिला सह सचिव बाच्चो हेंब्रम की 11वीं शहादत दिवस शुक्रवार को मनाया गया। सर्वप्रथम पैतृक आवास मतलोयांग गांव में बाच्चो हेंब्रम को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बंदगांव स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, जिप सदस्य जसमीन हमसय, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, सोनाराम सिंकु, राहुल आदित्य, प्रदीप महतो, चंदन विश्वकर्मा, विक्की सिंह, ताराकांत सिजुई, बंदगांव झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पुत्र लखन हेंब्रम, निराकार केराई आदि ने बारी-बारी से बाच्चो हेंब्रम को श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि बाच्चो हेंब्रम झामुमो के सच्चा सिपाही थे। उनकी हत्या से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है। उनके कार्यकाल में पार्टी मजबूत बनकर उभर रही थी। उन्होंने कहा कि उनके परिजनों में से एक व्यक्ति को यथाशीघ्र सरकारी नौकरी दी जाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK