धनबाद। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संगठन के अध्यक्ष सुनील कुमार भगत की अध्यक्षता में जगजीवन नगर पार्क में हुई। बैठक में बैठक में सियाराम प्रसाद सिंह, नीरज कुमार मिश्रा, राजीव कुमार, दिनेश राम, राजू प्रसाद साव, प्रसेनजीत मुखर्जी भी मौजूद थे।
मौके पर सदस्यों ने प्रत्येक माह के चौथे शुक्रवार को मासिक बैठक का निर्धारण करने का निर्णय लिया। अवकाश रहने पर एक दिन पूर्व कराने का फैसला लिया गया।
ये प्रस्ताव पारित किया गया
- ग्रेड 3 एवं ग्रेड 4 के रिक्त पदों पर प्रोन्नति की मांग।
- प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर सेवा पुस्तिका अद्यतन एवं वार्षिक वेतन वृद्धि दर्ज करने की मांग।
- सेवानिवृत शिक्षकों का पावना ससमय पर करना।
- हाल में दिए गए कला एवं भाषा विषय में ग्रेड 4 में प्रोन्नति की समीक्षा विभाग से कराने की मांग की गयी।
- जोनल ट्रांसफर करने एवं निगम के 8 किलोमीटर की परिधि में रहने वालों को परिवहन भत्ता की मांग की गयी।
- जनवरी 2015 में नियुक्त शिक्षकों का बकाया एक वार्षिक वेतन वृद्धि देते हुए वेतन निर्धारण कराने की मांग की गयी।
- कोरोना काल में सेवानिवृत्त शिक्षकों का वेतन निर्धारण करते हुए एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने की मांग की गयी।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK