- उठी ‘भाषा अकादमी’ के गठन की मांग
रांची। छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ का 57वां वार्षिक समारोह का आयोजन डिबडीह स्थित जेके सेलिब्रेशन में 12 मार्च को किया गया। समारोह का उद्घाटन हटिया विधायक नवीन जयसवाल, पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख और महाबीर नायक ने पारंपरिक तरीके से गाजे-बाजे के साथ एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
संस्था की सचिव डॉ. सचि कुमारी ने झारखंड में ‘भाषा अकादमी’ का गठन शीघ्र किये जाने की मांग की। भाषायी शिक्षा प्रणाली को प्राथमिक शिक्षण व्यवस्था में लागू करने, अखरा को पुनर्जीवित कर सामाजिक-सांस्कृतिक व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग की। श्री जयसवाल ने आश्वासन दिया कि वे विधानसभा में इस बात को उठाएंगे। इसके लिए संस्था का हरसंभव सहयोग करेंगे।
समारोह में साहित्य, लोक-कला एवं रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पद्मश्री मुकुंद नायक, मधु मंसूरी, महाबीर नायक सहित रथिन भद्र ने सम्मानित किया। पंचपरगनिया से डॉ करमचंद्र अहिर, खोरठा से डॉ. विनोद कुमार, नागपुरी से डॉ. खालिक अहमद, पत्रकारिता से डॉ. अनुज कुमार सिन्हा, सारंगी वादन के लिए हरि मुंडा को सम्मानित किया गया।
लोक-कला में शिवशंकर महली, टोहिला के लिए स्व. कलिशंकर महली, मांदर के लिए मनपूरन नायक, कविता के लिए राकेश रमण, रंगमंच के लिए डॉ अनिल ठाकुर को ‘झारखंड विभूति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। वस्त्र डिजाइन के लिए आशीष सत्यव्रत साहु को नंदलाल नायक द्वारा प्रेरणा स्रोत सम्मान प्रदान किया गया।
इस दौरान डॉ. करमचन्द्र अहिर द्वारा लिखित ‘पंचपरगनिया भाषा का व्याकरणिक अध्ययन’ पत्रिका का विमोचन भी हुआ। समारोह में संस्था के संस्थापक ईश्वरी प्रसाद, भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ. बीपी केसरी, भूतपूर्व अध्यक्ष पद्मश्री गिरधारी राम गौंझु याद किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामप्रसाद ने की। संचालन डॉ. सचि कुमारी और धन्यवाद अमरेन्द्र नारायण सिंह ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रणधीर कुमार, स्नेह प्रतिक मेहता, सुनील कुमार जयसवाल, कुमार पियुष, जर्मिना नैंसी तिर्की, मंजू तिग्गा, जुली कुमारी मेहता, सुनील महतो ने योगदान दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK