मारवाड़ी भवन मे कवि सम्मेलन 12 मार्च को, ठहाकों से सराबोर होगी रांची

झारखंड
Spread the love

  • रात 9 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, प्रवेश नि:शुल्‍क

रांची। होली के पावन अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में 12 मार्च 2025 को रात 9 बजे से हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें देश के कई नामी कवि शिरकत करेंगे। रांची के लोग ठहाकों से सराबोर होंगे। प्रवेश नि:शुल्‍क है।

कवि सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया, सचिव अनिल अग्रवाल एवं मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कवि सम्मेलन में हास्य कवि सुनील पॉल (लाफ्टर चैलेंजर), ठहाको के सरदार जानी बैरागी, हास्य व्यंग कवि रमेश मुस्कान, वीर रस के कवि गौरव चौहान, श्रृंगार रस की प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती डॉ. भुवन मोहिनी एवं हास्य-व्यंग्य के कवि शशिकांत यादव पधार रहे हैं।

मुख्य संयोजक सुरेश चंद अग्रवाल ने बताया कि कवि सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समिति बनाई गई है। इसमें स्वागत सत्कार-पवन शर्मा एवं विनोद जैन, अर्थ-व्यवस्था- ललित कुमार पोद्दार, मंच सभागार निर्माण व्यवस्था- मनोज बजाज व रतन मोर, सुरक्षा व्यवस्था- पवन पोद्दार एवं कमल जैन, सभागार अतिथ्य व्यवस्था- अनिल अग्रवाल, प्रशासनिक कार्य- किशोर मंत्री वं कमल जैन, अल्पाहार व्यवस्था- पवन पोद्दार तथा कार्यक्रम मीडिया प्रभारी – सुरेश चंद अग्रवाल व मनोज बजाज को जिम्‍मेवारी दी गई है।

समिति के निर्वतमान अध्यक्ष विनोद जैन एवं पूर्वअध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने कहा कि कवि सम्मेलन में प्रवेश निःशुल्क है। लगभग 3000 श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं को बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दर्शकों के लिए एलईडी भी मैदान में लगाए जाएंगे। हल्के जलपान की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन के द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन मिला है।

सचिव अनिल अग्रवाल ने कहा कि आयोजन समिति के द्वारा जनप्रतिनिधियों, वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रण भेजा गया है। मनोज बजाज ने कहा कि आयोजन के उद्घाटनकर्ता प्रसिद्ध समाजसेवी राजेंद्र भुजानिया होंगे। मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं विशिष्ट अतिथि सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद अग्रवाल होंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK