Jharkhand Wheather : रांची। ईद को लेकर विशेष मौसम बुलेटिन जारी किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव की संभावना है। बारिश होने की उम्मीद भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 30 मार्च को दी।
तापमान में होगा बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों का दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
ईद में ऐसा रहेगा मौसम
रांची मौसम केंद्र के अनुसार ईद के दिन झारखंड में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
झारखंड की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
2 अप्रैल से होगी बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में 2 और 3 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। 2 अप्रैल को पलामू प्रमंडल के जिलों में बारिश हो सकती है। इसी तरह 3 अप्रैल को पलामू और छोटानागपुर प्रमंडलों में बारिश की संभावना है।