Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चाईबासा में आज सुबह 10 बजे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पास दर्ज किया गया। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने दी।
तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
यहां चलेगी लू
केंद्र के अनुसार आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद जिले में कहीं-कहीं लू चल सकती है।
यहां 40 के पार
मौसम केंद्र के अनुसार जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो थर्मल, गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़, पलामू, जगरनाथपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया है।
ये है जिलावार तापमान

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK