
Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। इसके कारण अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक कल यानी 22 मार्च को आंधी चलने के साथ बारिश होगी। वज्रपात भी होगा। इसके मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
कल से यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 22 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
23 को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 23 मार्च को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में देखने को मिलेगा।
यहां वज्रपात संभव
केंद्र के अनुसार 22 मार्च को राज्य के दक्षिणी, मध्य, निकटवर्ती उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं तेज हवा का झोंका चलने के साथ-साथ वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी। इसका प्रभाव लगभग पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 23 मार्च को राज्य के पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी, मध्य एवं उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है। इसका लगभग प्रभाव पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।
केंद्र के प्रमुख ने ये कहा
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK