Jharkhand : राज्‍य सेवा के अफसरों की संयुक्‍त सचिव में प्रोन्‍नति‍, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के राज्‍य सेवा के अफसरों को अपर समार्हता से संयुक्‍त सचिव में प्रोन्‍नति‍ दी गई है। विभागीय प्रोन्‍नति समिति की बैठक की अनुशंसा के आलोक में उन्‍हें यह प्रोन्‍नति‍ दी गई है। प्रोन्‍नति के बाद पद को उत्‍क्रमित करते हुए अफसरों को वहीं पदस्‍थापित किया गया है।

प्रोन्‍नति‍ का आदेश 22 मार्च, 2025 को कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि प्रोन्‍नत पद का वास्‍तविक वित्‍तीय लाभ एवं अन्‍य सुविधाएं पदस्‍थापित पदभार ग्रहण करने की तिथि से देय होगा। प्रोन्‍नति‍ सीबीआई, एसीबी के केस के फलाफल से प्रभावित होगी।

इनको मिली प्रोन्‍नति‍

  • चंद्र भूषण सिंह : बंदोबस्‍त पदाधिकारी, दुमका
  • रामवृक्ष महतो : उप सचिव, राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
  • मो मुमताज अली अहमद : उप निदेशक, जनजातीय कल्‍याण एवं कार्यक्रम आदिवासी कल्‍याण आयुक्‍त का कार्यालय
  • राकेश कुमार : उप सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग
  • प्रणव कुमार पाल : संयुक्‍त निदेशक, उद्योग विभाग

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK