गढ़वा। झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री रहे मिथलेश ठाकुर और गढ़वा के उपायुक्त की पहल पर रूस से गढ़वा के युवक रवि कुमार का शव गुरुवार को उनके गृहनगर पहुंचा। झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की सक्रियता की वजह से ये संभव हुआ।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही ईस्टा कंपनी में कार्यरत मजदूर की मौत रूस में बीमारी की वजह से हो गयी थी। इसके बाद पिता सच्चिदानंद चौधरी ने विभाग द्वारा संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष में अपने बेटे की मौत को लेकर सूचना दी थी।
इसके बाद नियंत्रण कक्ष ने प्रोटेक्टर ऑफ एमिग्रेंट से संपर्क करते हुए भारतीय दूतावास, मास्को के सेकंड सेक्रेटरी से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद कंपनी ने पार्थिव शरीर को स्वदेश भेजने की प्रक्रियाओं में तेजी लाई।
दूतावास ने भी आवश्यक दस्तावेजीकरण पूरी करके मृतक के शव को एनओसी प्रदान की। मृत युवक रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर फ्लाइट संख्या एसयू 232 द्वारा मास्को से 19 मार्च को ही दिल्ली के लिए रवाना किया गया। 20 मार्च को उनका शव दिल्ली पहुंच गया।
रवि कुमार चौधरी के शव को झारखंड लाने में पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर और गढ़वा के उपायुक्त ने बड़ी भूमिका निभाई। इसके अलावा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी और पलामू सांसद का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पलामू सांसद बीडी राम ने मृत युवक की मौत को दुखद बताया है और हर संभव मदद की बात भी कही है। मृत युवक की पत्नी को उनकी मौत के बारे में कंपनी ने 14 मार्च को ही जानकारी दे दी थी।
इसके बाद से उनका परिवार दूतावास और कंपनी द्वारा नियुक्त एजेंट से लगातार संपर्क था। कंपनी ने ही उनके शव को भारत लाने के लिए सारी व्यवस्थाएं कीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारेसाथइसलिंकसेजुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK