झारखंड सरकार ने कई IPS की ट्रांसफर और पोस्टिंग की, यहां देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने कई IPS की ट्रांसफर और पोस्टिंग कर दी है। इस क्रम में पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में रहे आईपीएस की पोस्टिंग भी की गई है। इसकी अधिसूचना गृह विभाग ने जारी कर दिया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे पुलिस मुख्यालय में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

ये है तबादलों की सूची

महानिदेशक सह महासमादेष्टा (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं) रहे अनिल पालटा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक महानिदेशक (रेल, झारखंड) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे एमएस भाटिया को अगले आदेश तक महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) रहे पंकज कंबोज को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में प्रबंध निदेशक (झारखंड पुलिस हाऊसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे शुभम कुमार खंडेलवाल को अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सिमरिया) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे गौरव गोस्वामी को अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पतरातू) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे वेदान्त शंकर को अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (किस्को) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे शिवम प्रकाश को अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (चक्रधरपुर) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK