- महिला कर्मियों को उनके समर्पण और कर्मठता के लिए किया गया सम्मानित
रांची। आईआईएम रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शनिवार को मनाया गया। संस्थान के आंतरिक शिकायत कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैंपस की सभी महिला कर्मी शामिल हुई। दिवस विशेष के मौके पर आईआईएम रांची के निदेशक प्रो दीपक श्रीवास्तव ने महिला कर्मियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति पर परिचर्चा सत्र का आयोजन किया। इसमें संस्थान की आंतरिक शिकायत कमेटी की अध्यक्ष प्रो प्रीति रे और डीन एकेडमिक्स प्रो तनुश्री दत्ता शामिल हुई। प्रो प्रीति रे ने महिला कर्मियों को एक-दूसरे का सहयोग कर और सहयोग लेते हुए कैसे आगे बढ़ सकती है, विषय पर प्रेरित किया। साथ ही महिलाएं सशक्त हो इसके लिए लगातार हो रहे बदलाव को अपनाते हुए जीवन की ऊंचाईयों को हासिल करने की बात कही।
दिवस विशेष के मौके पर संस्थान में कार्यरत महिलाओं ने कविता पाठ, गीत की प्रस्तुति दी। साथ ही कार्यक्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर अपना अनुभव साझा किया। महिला कर्मी शशिकला ने कविता ‘छू ले हर ऊंचाई तू… बात कल कुछ और थी… आज फिर मौका है…’ कविता से अपनी सहकर्मियों का हौसला बढ़ाया।
वहीं, निशा देवी ने ‘अगर तुम नारी हो, तो इसी जमाने में झंडा उठाना है…’ कविता से महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान में कार्यरत सभी शैक्षणिक व गैर-शिक्षणिक महिला कर्मियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेंडर सेंसिटाइजेशन कमेटी की छात्र सदस्य समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK