रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर गर्मी में पेयजल की समस्या को देखते हुए इसके निराकरण के लिए सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को पूर्व में ही आदेश दिए गए थे। इस क्रम में जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत लगातार कराई जा रही है।
आज अनगड़ा में 4, ओरमांझी में 2, सिल्ली में 4, बुंडू में 4, सोनाहातु में 2, राहे में 2, तमाड़ में 4 इन 7 प्रखंडो में 22 चापानल की मरम्मत की गई।
जानकारी हो कि सभी पंचायतों के मुखिया से ख़राब पड़े चापानल की सूची मांगी गई, ताकि ख़राब पड़े चापानल की मरम्मत ससमय कराया जा सके। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गर्मी में पेयजल की समस्या नहीं हो।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK